फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा भरते समय फटा टायर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग स्थित मोहम्मदपुर के निकट एक ढाबे के पास ट्रक में हवा भरते समय उसका टायर फट गया। जिससे हवा भर रहा दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के वैशाली जिले के करनपुरा निवासी मोहम्मद इरफान (22) अपने भाई शमशाद के साथ मोहम्मदपुर चौराहे के पास एक ढाबे के निकट पंक्चर बनाने का काम करता है। मंगलवार की दोपहर अयोध्या की ओर से आ रहा एक ट्रक उसकी दुकान पर रुककर पहिये में हवा भरवा रहा था। इरफान ट्रक के पहिये में हवा भर रहा था तभी अचानक टायर तेज आवाज के साथ फट गया।
इससे उसमें हवा भर रहा इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल ढाबे पर मौजूद आकाश वर्मा अपने वाहन से सीएचसी बनीकोडर लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजवा दिया जहां पर उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें