फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डंपर की टक्कर से खड्ड में गिरी ट्रैक्टर-ट्राॅली, दो की मौत

Mon, 02 Dec 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामसनेहीघाट में हुए हादसे के बाद सड़क किनारे खड्ड में पड़ी ट्रॉली। -संवाद
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र रामसनेहीघाट में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर शनिवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार डंपर खाली ड्रम लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली व उस पर सवार तीन लोग खड्ड में जा गिरे। दो मजदूरों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। डंपर का चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राॅली अयोध्या जिले से डामर के खाली ड्रम लादकर जिले के ही फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र जा रही थी। धरौली गांव के पास पीछे से आए डंपर ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाल कर सीएचसी रामसनेहीघाट भिजवाया।

वहां प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, जिले के ही फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी पुरुषोत्तम (38) व बुधईनपुरवा गांव के दुजई (35) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सफीपुर निवासी नंदलाल (38) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दो लोगों की मौत की सूचना पाकर बदहवास परिजनों को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। शव देख उनमें कोहराम मच गया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। रामसनेहीघाट के एसएचओ ओपी तिवारी ने बताया कि चालक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें