फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जमीन के नाम पर लखनऊ के दो लोगों से 10 लाख ठगे

Mon, 02 Dec 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जमीन बेचने के नाम पर लखनऊ निवासी दो लोगों से 10 लाख रुपये की ठगी के दो मामले सामने आए हैं। कुर्सी व सतरिख थाने में तीन-तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के मवईकला निवासी संदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने साथी नदीम के साथ मिलकर घुंघटेर थाना क्षेत्र के खंडसरा गांव निवासी रामनरेश व जमुना देवी से जमीन का इकरारनामा कराया था। ब्रोकर अवधेश कुमार ने 70 लाख रुपये में सौदा तय कराया।

बताया कि कई बार में पांच लाख रुपये ले लिए गए लेकिन अब पता लगा कि जमीन का अनुबंध किसी दूसरे व्यक्ति से कर दिया गया। 27 नवंबर को बेहटा से घर वापस आने के दौरान अवधेश कुमार ने अपने साथियों के साथ धमकी दी।
विज्ञापन


कुर्सी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामनरेश, जमुना देवी, अवधेश व अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

वहीं लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र के मलेशेमऊ निवासी रामजी यादव का आरोप है कि सतरिख थाना क्षेत्र के जाटाबरौली गांव निवासी संदीप व सुमित ने जमीन खरीदने के लिए जहांगीराबाद के धर्मेंद्र यादव से मुलाकात कराई।

धर्मेंद्र ने बंदी का पुरवा निवासी अपनी रिश्तेदार महिला की जमीन दिखाई। 15 लाख में सौदा तय कर पांच लाख रुपये ले लिए। जमीन का बैनामा कराने के बाद रामजी यादव दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि साढ़े तीन साल बाद पता लगा कि जमीन दूसरे को बेच दी गई। विरोध करने पर धमकी दी जा रही है। थानाध्यक्ष अमर चौरसिया ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें