फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की लापरवाही से दो नवजात की मौत

Sun, 11 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएचसी पर रविवार की भोज जन्मे दो नवजात ने डॉक्टरों की लापरवाही के चलते जन्म के दो घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने उपचार के लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। परिवारीजनों ने बताया कि मौके पर चिकित्सक नहीं थे। ड्यूटी पर तैनात एएनएम भी नहीं मिली। प्रसव किसी दूसरी महिला के द्वारा कराया गया।  
विज्ञापन


सीएचसी सिरौलीगौसपुर में शनिवार रात ग्राम तहसीपुर निवासी रेनू पत्नी दिनेश व चीकापुर निवासी अंजूदेवी पत्नी संगम को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। रविवार भोर करीब डेढ़ बजे रेनू व भोर पांच बजे अंजू ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बात ही नवजातों की हालत बिगड़ने लगी। करीब दो घंटे बाद ही दोनों नवजात की मौत हो गई। दोनों परिवारों की खुशी कुछ देर बाद ही मातम में बदल गई।

परिवारीजनों का आरोप है कि बच्चाें की हालत बिगड़ने पर दोनों नवजातों को सीएचसी इमरजेंसी ले जाया गया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एम नसीर नहीं मिले। इनका कहना था कि रात में जिस एएनएम की ड्यूटी थी, वह गायब थी। प्रसव किसी दूसरी महिला ने कराया। परिवारीजनों का आरोप है कि चिकित्सक व स्टॉफ की लापरवाही से नवजातों की मौत हुई। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। 
विज्ञापन


इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक राजीव दीक्षित ने बताया कि नवजातों की मौत प्रसव का गंदा पानी जाने से हुई है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें