फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वाले दो और आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को प्रदर्शनकारी दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें फरार मृतका के पति का भाई व मौसेरा भाई शामिल हैं।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत सिद्धौर के चंदा झील के पास 8 जून की रात बदमाशों ने कार सवार दामोदर व संगीता पर हमला कर संगीता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गांव निवासी रंजीत, सोनू, महेंद्र व एक अज्ञात समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इसके साथ ही शक के आधार पर मृतका के पति दामोदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन शव के अंतिम संस्कार में पति दामोदर के शामिल होने की मांग पर ग्रामीणों ने कोठी थाना इलाके में पुलिस पर लाठी-डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। इस दौरान दामोदर पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया।
विज्ञापन

कोठी पुलिस ने 18 लोगों को नामजद करते हुए 73 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस 12 लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है। इस मामले में फरार चल रहे मृतका के पति दामोदर के भाई विशाल वर्मा व उसके मौसी के लड़के अर्पित वर्मा निवासी पैगंबरपुर को पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र असंद्रा में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थानाध्यक्ष रितेश पांडेय का कहना है कि सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें