फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, सड़क पार करते समय गाड़ी ने किशोरी को मारी टक्कर; दो की मौत... एक घायल

Mon, 04 Aug 2025 03:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में खड़े ट्रक से डीसीएम टकराई तो वहीं सड़क पार करते समय तेज रफ्तार गाड़ी ने किशोरी को टक्कर मार दी। हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति घायल है। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ अयोध्या हाईवे पर हुए सड़क हादसों में युवती और डीसीएम के खलासी की मौत हो गई। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल है। मृतक खलासी इटावा का रहने वाला है। 

विज्ञापन


पहला हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 41.900 पर सोमवार की सुबह हुआ। यहां सोनीपत से पटना जा रही डीसीएम का पिछला पहिया निकल गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर ब्रेकडाउन में खड़े एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम चालक राजकुमार (40) और खलासी अनिल कुमार (38) गाड़ी में फंस गए। दोनों इटावा के रहने वाले हैं। 

यूपीआईडीए सुरक्षा दल और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी, हैदरगढ़ भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अनिल को मृत घोषित कर दिया। चालक राजकुमार के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन


दूसरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कमरपुर गांव का है। गांव निवासी रामकिशोर की पुत्री आरती देवी (20) नाग पंचमी पर अपने मामा के घर गोमतीनगर, लखनऊ गई थी। रविवार देर शाम वह अपनी ममेरी बहन रूबी और दो वर्षीय बच्चे के साथ वापस लौट रही थी। हाईवे पर बस से उतरने के बाद सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। 

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, आरती दो भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी करने की तैयारी चल रही थी। गनीमत रही कि मेमोरी बहन और उसका दो साल का बच्चा सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें