फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

Mon, 29 Jul 2024 05:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में घायल हुए युवक को अस्
विज्ञापन
हैदरगढ़/त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। जिले में बाइक की टक्कर से एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दिल्ली से अंबेडकरनगर बाइक से जा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन

हैदरगढ़ के थाना सुबेहा क्षेत्र में सरायगोपी के पास मोटरसाइकिल और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया गया।
हैदरगढ़ के थाना सुबेहा क्षेत्र में सरायगोपी गांव के सूर्यभान सिंह (78) रविवार सुबह साइकिल से किसी काम से घर से निकले थे। गांव के मोड़ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हरचनपुर गांव के महाराजदीन की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल साइकिल में टकरा गई। दुर्घटना में दोनों लोग अनियंत्रित होकर गिर गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सूर्यभान को मृत घोषित कर दिया, जबकि महाराजदीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हैदरगढ़ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सुबेहा में हादसे में घायल को सीएचसी लाया गया था, जिनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दिल्ली से बाइक से अंबेडकरनगर जा रहे दो युवक हादसे के शिकार, एक की मौत
दिल्ली से बाइक द्वारा अंबेडकरनगर जा रहे युवक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम लोनीकटरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरा गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है।

पुलिस के अनुसार अंबेडकर नगर जिले के थाना कटका के गांव बजरिया भगवानपुर के निवासी दीपक कुमार (21) व विजय कुमार (23) बाइक से दिल्ली से वापस घर जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर थाना लोनीकटरा क्षेत्र में नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास किमी 27 पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैरिकेडिंग से टकरा गई। जिससे दोनों युवक नीचे गिर गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि विजय को लखनऊ के केजीएमयू ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे में मृतक का चेहरा क्षत-विक्षत होने से काफी देर तक उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा परिवारीजनों से फोन पर संपर्क होने के बाद उनकी पहचान हो पाई। हैदरगढ़ के एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें