फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लखनऊ के ऐशबाग निवासी इलियास (45) शनिवार को अपनी कार से परिवारीजनों को लेकर गोंडा के एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। वहां से रात करीब एक बजे वापस लौटते समय हाईवे पर दुर्गापुर मोड़ के पास खड़े कंटेनर में कार पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से सभी को बाहर निकाला, हालांकि इससे पहले कार चला रहे इलियास (45) की मौत हो चुकी थी। कार में बैठी उसकी पत्नी अरमाना (38), बेटी जतैना (8) व बेटी अरमान (दो साल) को घायल अवस्था में सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामनगर रामचंद्र सरोज ने बताया कि यह परिवार गोंडा में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
वहीं बदोसराय मार्ग पर बबुरिया के पास बाइक व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई। कार सवार व बाइक सवार चार लोग घायल हो गये जिनका निजी चिकित्सक के वहां इलाज चल रहा है।
उधर, रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में पूरेलोधीसिंह गांव निवासी राजाराम सिंह (60) शनिवार रात साइकिल से हाईवे पार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध को परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें