फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत

Sun, 21 Feb 2016 12:12 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी थानाक्षेत्र में मुबारकपुर गांव के समीप शनिवार की शाम दो बाइक सवारों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से दो घायलों में एक को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। हादसे के समय दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। वहीं मसौली थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हुई है।
विज्ञापन


कोठी थानाक्षेत्र में मुबारकपुर गांव के पास हैदरगढ़ मार्ग पर शनिवार की शाम दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में दिनेश कुमार (30) निवासी ग्राम अड़नपुर थाना सतरिख व दूसरी बाइक पर सवार वीरेंद्र कुमार (30) व सुजीत कुमार(22) दोनों निवासी बड़ी बाजार थाना जैदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर सुजीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं दिनेश को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। जबकि वीरेंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव निवासी कमलेश(55) पुत्र मनीराम को शुक्रवार की देर रात साइकिल से जा रहे थे तभी मसौली कस्बे के समीप एकवाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कमलेश को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिवारीजन शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही लेकर चले गए हैं। एसओ मसौली रायसिंह यादव ने इसकी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें