फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दरियाबाद डबल नहर पर बनेंगे दो पुल, 15 करोड़ मंजूर

Sat, 21 Mar 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में डबल नहर पर वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े पैदल पुलों के स्थान पर दो नए पुल बनाए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए चार करोड़ 50 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

घाघरा नदी से पानी लेकर सिंचाई के लिए बनाई गई शारदा सहायक नहर प्रणाली के तहत करीब 65 किमी लंबी दरियाबाद शाखा की समानांतर नहर, जिसे स्थानीय लोग डबल नहर के नाम से जानते हैं, सिंचाई का प्रमुख साधन है।
दरियाबाद क्षेत्र के खत्रीपुर और नूरपुर गांव के पास दशकों पहले पैदल पुल बनाए गए थे। इन पुलों के सहारे करीब 250 गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन इन पर वाहनों का संचालन संभव नहीं है। समय के साथ ये पुल जर्जर हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार स्वीकृत योजना के तहत एक पुल नूरपुर के पास नहर के किमी 65.100 पर तथा दूसरा खत्रीपुर गांव के पास किमी 68.064 पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता परियोजना की निगरानी में निर्माण कार्य कराया जाएगा। नए पुल बनने से क्षेत्र के करीब पांच लाख लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।


अब ट्रैक्टर व मालवाहन भी पार करेंगे नहर
राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि नहर पर दो पुलों को बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ की स्वीकृति देकर 250 गांवों को सुगम आवागम की राह आसान कर दी है। खास बात यह है कि इन जगहों पर अब वाहन भी नहर पार कर इधर से उधर जा सकेंगे। इससे किसान अपने ट्रैक्टर व माल के लिए वाहन ले जा सकेंगे।

रसौली पुल होगा चौड़ा

रसौली स्थित नहर के स्केप के पास बने पुल का चौड़ीकरण कराया जाएगा। बड़ेल रजबहा की स्थिति भी सुधारी जाएगी। इसके लिए शासन ने 1.93 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर दी है। 10 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार रसौली के पास नहर में किलोमीटर 5.245 पर बने पुल को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा शहर के किनारे से गुजर रहे बड़े रजबहा की पुनर्स्थापना का कार्य भी किया जाएगा। इसमें रजबहा के किनारों को भी मजबूत करना व नहर किनारे मार्ग (सेवामार्ग) को दुरुस्त और चलने योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें