क्षेत्र के साढ़ेमऊ गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां सभी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी अशोक कुमार अपने साथी विनोद के साथ सोमवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर स्थित साढे़मऊ गांव के पास विपरीत दिशा से बाइक से असोहना निवासी मुन्ना अपने साथी जलील के साथ आ रहा था।
इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने सभी घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।