फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जमीन पर जबरन मूर्ति स्थापना पर विवाद, आधी रात में कई थानों की पुलिस तैनात

Sat, 05 Oct 2019 10:32 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाराबंकी के जैदपुर क्षेत्र में दूसरे की भूमि पर पक्का चबूतरा बनाकर देवी प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई। सूचना पर आधी रात को चार थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने निर्माण हटवाया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है। एहतियात के तौर पर पीएसी को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के लोसरवा मजरे अब्दुल्लापुर में नवरात्र के मौके पर रामनाथ व उत्तम के घर के सामने वर्षों से पंडाल सजाकर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। गुरुवार को लोग पूजा-अर्चना के बाद घर चले गए। 

देर रात्र गांव के कुछ लोगों ने जैदपुर बड़ी सरकार की भूमि पर पक्के चबूतरे का निर्माण कराकर उस पर गणेश और दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने लगे। जबरन दूसरे की भूमि पर चबूतरे का निर्माण कराए जाने की जानकारी भूमि की देखभाल करने वाले जयकीरत सिंह को मिली तो उन्होंने जैदपुर पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जैदपुर पुलिस के साथ सतरिख, कोठी व लोनीकटरा थाने की पुलिस के साथ एसडीएम अभय कुमार पांडेय और सीओ सदर राजेश यादव मौके पर पहुंचे और रात में निर्माण कार्य को तोड़वाकर हटा दिया। गांव में एहतियात के तौर पर शुक्रवार सुबह पीएसी तैनात कर दी गई। जयकीरत सिंह की शिकायत पर जैदपुर पुलिस ने प्रदीप, रोहित, मोहित, रोहित कुमार व महेश का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। 
 
कुछ लोगों ने जबरन दूसरे की भूमि पर चबूतरे का निर्माण करा उस पर मूर्ति रखने की कोशिश की। आला अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण हटवाया गया। पांच लोगों का शांतिभंग की धारा में चलान किया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल गांव में तैनात है। 
-धनंजय सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी जैदपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें