यूपी के बाराबंकी में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर देर रात ट्रक की ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ही लोहारपुरवा मजरे जुरौंडा गांव निवासी मिश्रीलाल का पुत्र जितेंद्र यादव (21) अपने चचेरे भाई प्रवेश कुमार और अखिलेश के साथ रविवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली पर धान लादकर मसौली बाजार में बेचने गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे वापस आते बाराबंकी बहराइच हाईवे पर रमुवापुर सुरवारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था जितेंद्र
टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि, प्रवेश घायल हो गया। अखिलेश बाल बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने बताया कि मृतक खेती करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था।