फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवकों पर गिरी पेड़ की डाल, एक की मौत

Thu, 15 Jun 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बाबापुरवा गांव में बुधवार को पीपल के पेड़ की डाल टूटकर अचानक गिर गई। इस दौरान उसके नीचे से गुजर रहे दो युवक डाल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक युवक की केजीएमयू लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। इस हादसे में जहां एक बच्चा बाल-बाल बच गया, वहीं हाईटेंशन लाइन का खंभा, झोपड़ी व एक ठेलिया क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन




सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदाबाद ग्राम पंचायत के बाबापुरवा गांव निवासी विवेकानंद (35) व देशराज (32) सुबह करीब साढ़े नौ बजे पंचायत भवन के निकट पीपल के पेड़ के नीचे से गए रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक पीपल की एक मोटी डाल टूट कर दोनों युवकों पर आ गिरी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी वक्त पेड़ के नीचे से ठेलिया लेकर गुजर रहे गांव के रामसागर के पुत्र महिपाल (10) को पता नहीं कैैैसे डाल टूटकर गिरने की भनक लग गई और वह ठेलिया छोड़ तेजी से वहां से भाग खड़ा हुआ।


डाल की चपेट में आने से जहां ठेलिया क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं हाईटेंशन लाइन का खंभा तार समेत गिर गया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन घायल युवकों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से विवेकानंद को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें