फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आग ने तबाह कर दिए सात आशियाने

Thu, 15 Jun 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव में बुधवार को अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सात छप्परनुमा घरों को चपेट में ले लिया। इससे रामसुफल, विजय बहादुर, लल्लू, पूनम, राजेश, रामसजीवन, रामविलास के घर में रखी नकदी, अनाज, कपड़ा समेत सारा सामान जल गया।
विज्ञापन



उधर आग की तेज लपटों को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन टीम को पहुंचने में काफी समय लग गया। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। वहीं मौके पर पहुंचे लेखपाल लवकांत श्रीवास्तव ने अग्नि पीड़ितों को अनाज, सब्जी व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई तथा क्षतिपूर्ति के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें