फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्टेमी केयर वार्ड में मिले इलाज से बची रोगियों की जान

Sat, 14 Jun 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली गौसपुर (बाराबंकी)। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में संचालित स्टेमी केयर वार्ड में समय पर उचित इलाज मिल जाने से दो हृदय रोगियों की जान बच गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ लॉरी कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

10 जून को अवधेश वर्मा को दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें स्टेमी केयर वार्ड लेकर पहुंचे। जहां तैनात प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ और डॉ. हसन सलीम ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। समय पर उचित इलाज मिल जाने से अवधेश वर्मा की हालत अब बेहतर हो गई है। इससे पूर्व तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक मंसाराम को दिल की बीमारी के बाद वार्ड में लाया गया था। यहां तैनात डॉ. गौरव कृष्ण ने ईसीजी करने के बाद पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल को भेज दिया। वहां से मिले निर्देश के आधार पर किए गए उपचार से मंशाराम की जान बच गई। बाद में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीएमएस डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि स्टेमी केयर वार्ड में हृदय रोगियों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने का पूरा प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें