परमा पुरवा में जला हुआ ट्रांसफार्मर
दरियाबाद। परमा पुरवा मजरे दनापुर गांव में पिछले 15 दिन से विद्युत ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। इससे गांव अंधेरे में है। ग्रामीण बिजली और पानी जैसी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी झेल रहे हैं। गांव में लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से उपभोक्ताओं को लगातार दिक्कतें आ रही हैं।
ग्रामीणों ने टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। शिव राम, शिव कुमार और पप्पू सहित एक दर्जन से अधिक घरों में बिजली नहीं है। एसडीओ सर्वेश कुमार ने जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाने का आश्वासन दिया है।