फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बीडीओ का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में लंबे समय से चली आ रही खंड विकास अधिकारियों की कमी हाल में ही चली तबादला एक्सप्रेस से दूर होती नजर आ रही थी। जिले से जहां तीन बीडीओ का गैर जनपद तबादला किया गया। वहीं गैर जिले में तैनात छह बीडीओ को जिले में तैनाती दी गई है। जिसमें से तीन ने जिले में पहुंचकर अपनी आमद दर्ज कराई।
विज्ञापन

जिले में 15 ब्लॉक है। जिसके सापेक्ष 11 बीडीओ ही थे। ऐसे में कई के पास दो-दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी थी। वहीं एक ब्लॉक स्वयं डीडीओ संभाल रहे थे। मगर, नई तबादला नीति के बाद हुए तबादले में जिले से तीन बीडीओ को गैर जिले में ट्रांसफर किया गया है।
इसमें बंकी ब्लॉक में तैनात बीडीओ अनूप सिंह को बलरामपुर, मसौली व सिद्धौर ब्लॉक का कार्यभार देख रहे रामेंद्र कुशवाहा व हरख में तैनात बीडीओ विनोद यादव का तबादला बहराइच किया गया है। वहीं गैर जिले में तैनात छह खंड विकास अधिकारियों को जिले में नई तैनाती मिली है।
विज्ञापन

इसमें से तीन ने जिले में अपनी आमद दर्ज करा दी है। डीडीओ अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी बीडीओ के ज्वॉइनिंग के बाद उनको ब्लॉक का आवंटन किया जाएगा।
जिले में लंबे समय से तैनात डीसी मनरेगा नरेंद्र द्विवेदी का भी तबादला गैर जनपद हो गया। इनके पास डीसी एनआरएलएम का भी चार्ज था। ऐसे में शासन ने डीसी मनरेगा के पद पर वीरेंद्र त्रिपाठी तो वीके मोहन को डीसी एनआरएलएम के पद पर तैनाती दी है। इन दोनों अधिकारियों ने जिले में पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया।
लंबे समय से एक ब्लॉक में ही जमे 43 ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों के दूसरे ब्लॉकों में तबादला किया गया। ऐसे में पंचायतों के सचिव के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। मगर, अभी ऐसे कई सचिव विभिन्न ब्लॉकों में तैनात हैं जो कई-कई पंचायतों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन पर कार्यक्षेत्र बदलने का असर न होने की चर्चा विभाग में तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें