बाराबंकी। जिले में बुधवार की देर शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार कई दिनों बाद कोरोना के तीन और पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं जबकि वृहस्पतिवार को एक भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है।