फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले से फंसा करोड़ों का भुगतान, विकास कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में तबादला एक्सप्रेस चलने से करोड़ों का भुगतान फंस गया है। तो वहीं मनरेगा समेत ग्राम पंचायतों में होने वाले अन्य विकास कार्य ठप हो गए हैं। चार ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारी की तैनाती न होने के साथ क्लस्टर व्यवस्था के तहत बड़े स्तर पर सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव होने से यह दिक्कतें आईं हैं। अब भले ही जिम्मेदार अधिकारी विकास कार्य में तेजी लाते हुए भुगतान कराने के बात कह रहे हों लेकिन इतनी जल्दी ऐसा होना संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉकों में से मौजूदा समय में चार ब्लॉक दरियाबाद, पूरेडलई, हरख और बंकी में खंड विकास अधिकारी की कुर्सी काफी समय से खाली चल रही है। जबकि सचिवों को ग्राम पंचायतों के आवंटन में क्लस्टर पद्धति लागू करते हुए 219 सचिवों के कार्यक्षेत्र बदलने से 1161 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं।
ऐसे में मनरेगा के साथ स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन सामुदायिक शौचालय समेत कई अन्य निर्माण कार्य का करोड़ों का भुगतान फंस गया है। भुगतान के लिए बीडीओ और सचिवों का डोंगल नहीं बनने से दिक्कतें आ रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह बताती हैं कि तबादले के चलते विकास कार्य में बाधा है। एक दो दिनों में तैनाती कर व्यवस्था ठीक करा ली जाएंगी।
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में नहीं हुआ मनरेगा सामग्री का भुगतान
केंद्र सरकार ने बीते सोमवार को मनरेगा सामग्री के भुगतान के लिए राज्य स्तर पर बजट जारी किया था। उसी दिन तीन ब्लॉकों बंकी, पूरेडलई, दरियाबाद और हरख ब्लॉक में बीडीओ की तैनाती न होने से भुगतान के लिए डोंगल नहीं लग सका। ऐसे में इन ब्लॉकों पर मनरेगा सामग्री के बकाए 65 करोड़ 42 लाख रुपये में से एक भी पैसे का भुगतान संबंधित फर्मों को नहीं हो सका।
जबकि सामग्री मद में पिछले एक साल से कोई भुगतान नहीं हुआ था। जबकि 543 करोड़ का बकाया है। इसके सापेक्ष शेष आठ ब्लॉकों ने छह घंटे में ही डोंगल लगाकर 41 करोड़ 23 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
सीख रहे विधायक निधि का काम
सीडीओ एकता सिंह ने डीआरडीए में तीन साल से अधिक समय से एक ही पटल देख रहे नाजिर समेत आधा दर्जन बाबुओं के पटल बदल दिये हैं। ऐसे में कई वर्षों से विधायक निधि का कार्य देख रहे एक बाबू को अब मनरेगा कन्वर्जन का जिम्मा दिया है। तो वहीं दूसरे ब्लॉक से आए बाबुओं को तीन-तीन विधायकों की निधि संबंधी फाइल आदि तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। वह विधायक निधि संबंधी कार्य सीखने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें