फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को ईवीएम का रेंडमाइजेशन तो 16 से कार्मिकों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का दूसरा रेंडमाइजेशन प्रेक्षकों की मौजूदगी में 14 फरवरी हो होगा। वहीं पीठासीन समेत सभी मतदान कार्मिकों के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का फाइनल प्रशिक्षण 16 फरवरी से शुरू होगा। इसे लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पांचवें चरण में 27 फरवरी को छह विधानसभा सीटों के लिए जिले में 2829 बूथों पर मतदान होगा। मतदान में प्रयोग होने वाली ईवीएम और वीवी पैट के दूसरे रेंडमाइजेशन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

14 फरवरी को एनआईसी भवन में प्रेक्षकों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद किस नंबर की कौन सी ईवीएम किस बूथ पर रखी जाएगी, इसका चार्ट तैयार होगा। इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। चुनाव में लगे मतदान कार्मिकों का दूसरा प्रशिक्षण जीआईसी ऑडिटोरियम में 16 फरवरी से शुरू होगा, जो 21 फरवरी तक चलेगा।
इस छह दिन के प्रशिक्षण में पीठासीन समेत मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी शामिल होंगे। इस फाइनल प्रशिक्षण में बारीकी से निर्वाचन से जुड़ी छोटे बड़े हर बिंदु पर विस्तार से बताया जाएगा। इस प्रशिक्षण से पहले हुए दूसरे रेंडमाइजेशन में निकलने वाली ड्यूटी स्लिप संबंधित कार्मिकों को उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को ईवीएम का रेंडमाइजेशन होगा, 16 से प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन

मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो जाएगी। इस दिन पोलिंग पार्टियों को चुुनावी सामग्री के थैले के साथ ईवीएम व वीवी पैट सुपुर्द किया जाएगा। सुरक्षा कर्मियों के साथ यह कर्मी बसों से बूथों पर पहुंचेंगे। बूथों पर जरूरी सभी सुविधाएं दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी बीडीओ के साथ अन्य अधिकारियों की रहेगी।
प्रेक्षकों की मौजूदगी में दूसरे चरण का हुआ रेंडमाइजेशन
विधानसभा चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों के डेटा बेस के दूसरे चरण का रेंडमाइजेेशन हुआ। इस दौरान प्रेक्षकों ने विधानसभा चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि आयोग की मंशा के अनुरूप विधासभा चुनाव संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आदर्श सिंह, सीडीओ एकता सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें