फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रेनीज ए, बी व वासुदेव क्लब ने जीते मुकाबले

Sat, 11 Jan 2025 07:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 केडी ​सिंह बाबू स्टेडियम में शॉट लगाते समय स्टंप आउट हुआ​ ​​खिलाड़ी।  -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। राजीव चौधरी मेमोरियल जिला जूनियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम और लाॅर्ड्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबले हुए। जिसमें केडी सिंह बाबू ट्रेनीज (ए), (बी) समेत वासुदेव क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन


केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पहला मैच केडी सिंह बाबू ट्रेनीज (ए) व फतेहपुर (ए) के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडी सिंह बाबू ट्रेनीज (ए) ने 18.4 ओवर में 122 रन बनाए। जवाब में फतेहपुर (ए) की टीम 20 ओवरों में 76 रन ही बना पाई। ओम ठाकुर ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए।

दूसरा मैच फतेहपुर (बी) और केडी सिंह बाबू ट्रेनीज (बी) के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए फतेहपुर (बी) की टीम 15.5 ओवर में 63 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में केडी सिंह बाबू ट्रेनीज (बी) ने 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयुष वर्मा ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए।
विज्ञापन


वहीं तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर वासुदेव क्रिकेट क्लब व लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वासुदेव क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाब में लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। ‘मैन ऑफ द मैच’ अभिनव पटेल को दिया गया।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें