फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की हड़ताल जारी

Tue, 29 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों की हड़ताल 28 वें दिन भी जारी रही। मंगलवार को व्यापारियों ने शहर में केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली और पुतला फूंका। व्यापारियों ने भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया व मांगे पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन


शहर में घंटाघर के पास मंगलवार को एकत्र हुए व्यापारियों ने केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली। वे भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर में धनोखर, निबलेट, नगर पालिका मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचे और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

केंद्र सरकार का पुतला फूंका। सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने कहा कि जब तक उत्पाद शुल्क को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। बाराबंकी व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि जिले के व्यापारी सराफा कारोबारियोें के साथ हैं।
विज्ञापन


जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक यह प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। इस मौके पर सराफा कमेटी के जिला महामंत्री अनिल रस्तोगी, राजू वर्मा, सुनील त्रिवेदी, संदीप बाथम, मनमोहन, विकास गुप्ता, पंकज, मनोज समेत कई व्यापारी शामिल मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें