फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टूर्नामेंट आज से, लखनऊ व हरियाणा के बीच होगा मुकाबला

Sat, 11 Mar 2023 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 16वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल ऑल इंडिया प्राइजमनी क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को होगा और समापन 19 मार्च को होगा। टूर्नामेंट में छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन शनिवार को क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ और हरियाणा के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन



केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में सेक्रेटरी डॉ. चौधरी अहमद जावेद ने बताया कि बाराबंकी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1.50 लाख नकद धनराशि तथा उपविजेता टीम को 75 हजार की धनराशि दी जाएगी। टूर्नामेंट में छह टीमें भाग ले रही हैं।


अंकुर माथुर ने बताया कि टूर्नामेंट में पूल ए में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन और पूल बी में गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, एनसीआर दिल्ली टीम को रखा गया है। पहले चरण में 40-40 ओवर के लीग मैच खेले जाएंगे। दोनों पूल की क्वालिफाइड टॉप दो टीम सेमीफ़ाइनल खेलेंगी। इस मौके पर बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान, उपाध्यक्ष तारिक़ जिलानी, अफाक अली, परवेज अहमद, योगेंद्र पाल सिंह, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें