फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पूरी रात गुल रही 50 गांवों की बिजली

Sat, 11 Mar 2023 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। क्षेत्र स्थित बिजली उपकेंद्र पर आए दिन लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। पावर काॅर्पोरेशन भले ही होली पर 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा हो, मगर इस उपकेंद्र से लोगों को होली पर लगातार दस घंटे भी बिजली नहीं मिल सकी। फाॅल्ट के चलते बृहस्पतिवार को 50 गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही। इससे करीब 60 हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



कोटवाधाम उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को शाम छोटी अम्मा आश्रम के पास फाॅल्ट हो गया। जिसके चलते इस उपकेंद्र से जुड़े ग्राम मरौचा, सनावा, रानीकटरा, सरायरज्जन, अमानियापुर, तासीपुर, कोटवाधाम, गोपालपुर समेत करीब 50 गांवों की आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार को जब कर्मचारियों ने फाॅल्ट दुरुस्त किया, तब लोगों को बिजली आपूर्ति मिली। कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र पर करीब 10 कर्मचारियों की तैनाती है। लेकिन केंद्र पर सिर्फ एक या दो कर्मचारी ही रुकते है। इससे रात में होने वाले फाॅल्ट दुरुस्त नहीं हो पाते है। एसडीओ राजेश झा का कहना है कि कर्मचारियों के रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। रात में होने वाले फाॅल्ट तुरंत दुरुस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें