फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करेंगे नये भवन का लोकार्पण

Tue, 18 Nov 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में बने नए भवन के लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली इस भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन से लेकर न्यायिक अधिकारियों तक सभी विभाग जुट गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला जज प्रतिभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों की आवाजाही और उद्घाटन समारोह से जुड़े अन्य प्रबंधों पर चर्चा की गई।
नये भवन का निर्माण 23 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इसका निर्माण कार्य फरवरी 2021 में शुरू हुआ था और अब तैयार होकर न्यायपालिका को सौंपा जा चुका है। तेरह कमरों वाले इस अत्याधुनिक भवन में एक रिकॉर्ड रूम भी है, जिससे न्यायालय के पुराने रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संरक्षित होंगे। भवन के तैयार होने से न्यायिक कार्यों की गति में सुधार होने की उम्मीद है। अब तक पुराने भवन में होने वाली भीड़भाड़ और जगह की कमी से कर्मचारियों और वादकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नये भवन के शुरू होने से इन समस्याओं से राहत मिलेगी और न्यायिक प्रक्रिया और अधिक सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें