फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने वालों पर कस रहा शिकंजा

Thu, 18 Dec 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने वालों पर एफएसडीए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसको लेकर अभियान चलाकर मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है और संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है। इस मामले में दो दिन पूर्व शहर कोतवाली में एक व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। एक और व्यापारी पर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कोडीनयुक्त कफ सिरप जिले में बड़े पैमाने पर खपाई गई। इसका खुलासा औषधि निरीक्षक की जांच से होने लगा है। डीआई ने जांच में पाया कि लखन मार्केट स्थित अर्चना फार्मा के संचालक अरविंद सिंह ने 8,000 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप जिले में खपा दी, लेकिन किसे बेची, इसका कोई रिकाॅर्ड नहीं मिला। इसी आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराकर जेल भेजा गया।
डीआई रजिया बानो ने बताया कि एक और व्यापारी को चिह्नित किया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसको लेकर प्रकिया चल रही है। बताया कि इसी प्रकार कई और संदिग्धों की भी जांच की जा रही है। कोडीनयुक्त कफ सिरप जिन लोगों ने बेची है, यदि वह डिटेल नहीं दिखा पाएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें