इस पर शुक्रवार को एक वर्ग के लोग परिसर में बने कमरे पर अपनी कब्जेदारी जताने को लेकर नमाज अदा करने का दबाव तहसील प्रशासन पर बनाने के लिए इकट्ठा हो गए। मगर, सुरक्षा के लिहाज से आवासीय परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक होने के कारण पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से मना किया। पुलिस के समझने पर सभी लौट भी गए लेकिन तहसील प्रशासन की सख्ती को लेकर देर शाम अराजकतत्व इकट्ठा हो गए और पथराव शुरू कर दिया।
इस पर अपने बचाव में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद रबड़ बुलेट व आंसू गैस के गोले दागकर सभी को खदेड़ दिया। यह खबर मिलते ही पूरे कस्बे के दुकानदार शटर बंदकर घर निकल गए। मौके की स्थिति देख दरियाबाद, टिकैतनगर, बदोसराय, असंद्रा, जैदपुर व सफदरगंज समेत कई थानों की पुलिस व पीएसी बुला ली गई। एसडीएम व सीओ ने पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सूचना मिलते ही डीएम आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी मनोज पांडेय व एसडीएम सदर अभय पांडेय के साथ मौके पर पहुंच गए।