फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सियार के हमले में तीन ग्रामीण घायल

Sat, 03 Feb 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसराय थाना क्षेत्र के अमरा कटेहरा गांव में पागल सियार ने गांव के तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे परेशान ग्रामीणों ने देर शाम सियार को घेरकर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम अपने घर के पास खड़ी रामसमुझ की पुत्री सोनिया, सईद की पुत्री फौजिया व रविंद्र के पुत्र शिवा को सियार ने हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन



शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर सियार को खदेड़ा। उसने अनुपम की भैंस, श्यामा गौतम की गाय पर हमला कर दिया। देर शाम तक गांव में वन विभाग का कोई कर्मचारी नही पहुंचा। जिससे परेशान ग्रामीणों ने गांव के बाहर सियार को घेरकर पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें