फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जांच में बेटी होने का पता चलने पर विवाहिता को पीटा, गर्भपात

Sat, 03 Feb 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आज हम जिस दौर में जी रहे हैं, वहां बेटा व बेटी में कोई फर्क नहीं रह गया है। मगर फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता का आरोप है कि भ्रूण लिंग की जांच में बेटी होने का पता लगने के बाद ससुरालियों ने उसे पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया। घर से भी भगा दिया। एसपी के निर्देश पर महिला थाने में पति समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के भुंडवा गांव निवासी उर्मिला देवी ने एसपी से शिकायत कर बताया कि सात मार्च 2021 को उनका विवाह सामूहिक विवाह समारोह में समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया गया था। शादी के बाद वह मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंची तो उसे कम दहेज को लेकर परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि ससुरालीजनों ने 50 हजार रुपये व सोने की चेन को लेकर प्रताड़ित किया।

आरोप लगाया कि उसके गर्भवती होने के बाद भ्रूण लिंग की जांच कराई और बेटी होने का पता चला। आरोप है कि पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। ससुरालियों ने उसे घर से भी भगा दिया। विवाहिता की तहरीर पर विवाहिता के पति रामू समेत नौ ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें