फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन किशोरी व एक युवती लापता

Fri, 09 Oct 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़/बड्डूपुर। तीन स्थानों से तीन किशोरी और एक युवती लापता हो गई। सुबेहा इलाके के फार्म पर काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि सात अक्तूबर को उसकी 12 वर्षीय पुत्री और 13 वर्षीय साली शौच के लिए गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। सीओ समीर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। वहीं, असंद्रा क्षेत्र के एक गांव से भी सात अक्तूबर को किशोरी लापता हो गई। चाचा ने रामसनेहीघाट के सदवापुर निवासी रोहित पर ले जाने का आरोप लगाया। एसएचओ अनिल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की है। बड्डूपुर के एक गांव से 23 वर्षीय युवती पांच अक्तूबर की रात नौ बजे घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती को खोज निकाला
सिद्धौर। कोठी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने 20 वर्षीय बेटी को अयोध्या के बाबागंज, सिंगागढ़ निवासी अविनाश पर ले जाने की शिकायत की। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि युवती व आरोपी को पुलिस ने खोज लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें