फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरयू की कटान से 200 बीघे जमीन नदी में समाई

Fri, 09 Oct 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम। सरयू का जलस्तर घटने के बाद कटान तेज हो गया है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के कोठीडीहा, घुटरू और सिरौलीगुंग गांवों में नदी की बदली धारा लगातार खेतों को काट रही है। किसानों का दावा है कि एक सप्ताह में 200 बीघे से अधिक उपजाऊ जमीन नदी में समा चुकी है। कटान से फसल और जमीन गंवा चुके किसान बेहद परेशान हैं। कटान से फसल और जमीन गंवा चुके किसान बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

कटान अब आबादी की ओर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सिरौलीगुंग निवासी राजपाल, कप्तान सिंह और हितेंद्र सिंह ने बताया कि नदी की बदली धारा लगातार खेत काट रही है। अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कटान रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। कोठीडीहा के किसान जितेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक कुमार सिंह और पवन सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में 200 बीघे से अधिक जमीन नदी में समा गई।
किसानों ने कहा कि कटान नहीं रुका तो नदी की धारा आबादी तक पहुंच सकती है। एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने बताया कि कटान रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पानी और बहाव कम होने पर कटानरोधी कार्य कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

n 131 प्रभावितों को मुआवजा, सर्वे जारी : कटान में घर और खेत गंवाने वाले प्रभावितों को तहसील प्रशासन ने मुआवजा देना शुरू कर दिया है। बबुरी, घुटरू, कोठीडीहा और सिरौलीगुंग में नुकसान का सर्वे जारी है। एसडीएम ने बताया कि बबुरी में नदी में समाए एक पक्के और तीन कच्चे मकानों का मुआवजा दिया गया है।
खेतों के नुकसान के सर्वे के बाद 131 प्रभावितों को मुआवजा राशि भेजी जा चुकी है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही हैं। अन्य प्रभावित किसानों का भी सर्वे कराया जा रहा है। पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें