फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki : दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, नेपाली ग्राहक को बेचने जा रहे थे

Mon, 02 Jun 2025 05:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

एएनटीएफ ने हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 2.05 करोड़ की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस और नकदी भी जब्त की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए तस्कर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बाराबंकी यूनिट ने सोमवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार कर एक किलो 26 ग्राम स्मैक बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी फैजाबाद-लखनऊ हाईवे स्थित हैदरगढ़ रोड अंडरपास के पास हुई। पकड़े गए आरोपियों में बदोसराय मरकामऊ निवासी बबलू, जैदपुर के चंदौली निवासी मोहम्मद जैद व बदरुद्दीन उर्फ शादाब शामिल हैं। पूछताछ में बदरुद्दीन ने बताया कि बरामद स्मैक उसी की है और वह इसे बबलू को बेचने आया था। बबलू ने स्वीकार किया कि वह यह माल नेपाल के एक ग्राहक को बहराइच में बेचने वाला था।

ये भी पढ़े- UP: तीन आईपीएस अफसरों के तबादले, IPS नीरा रावत को यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- JEE Advanced Result 2025: लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, देश में मिली 68वीं रैंक; परिवार में खुशी


टीम ने तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस और 1520 रुपये नकद  बरामद किए  हैं। एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें