फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Mon, 02 Jun 2025 10:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Road accident in Barabanki: यूपी के बाराबंकी जिले में सोमवार की सुबह  हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घालय हैं।
विज्ञापन
बाराबंकी हादसे में चार की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 5 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर धनौरा मोड़ के निकट अंचल चंचल ढाबा के पास अर्टिगा कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में अर्टिगा कार सवार महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सभी मृतकों की पहचान हो गई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) गरिमा पंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा के प्रॉपर्टी डीलर और उनके साले, सलहज समेत चार की मौत

गोंडा के प्रॉपर्टी डीलर रमाशंकर मौर्य, अपनी पत्नी, पुत्र पुत्री और साले सुधीर कुमार सुधीर कुमार की पत्नी शांति देवी के साथ कार द्वारा कानपुर से गोंडा वापस लौट रहे थे। सोमवार भोर रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी बहराइच हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार में सवार रमाशंकर मौर्य, सुधीर, सुधीर की पत्नी शांति और गाड़ी चला रहे चालक अयान की मौत हो गई। राम शंकर की पुत्री पुत्र और पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। जिला अस्पताल में मिले परिजनों ने बताया कि कानपुर में एक सगाई कार्यक्रम था जहां पूरा परिवार व रिश्तेदार तीन-चार वाहनों से गए थे। रमाशंकर गोंडा के शहर कोतवाली के खेरवा के निवासी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें