सतरिख। बड़ा पूरा गांव में खेत में काम करने से मना करने पर मां-बेटे और बेटी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। गांव की फूलमती ने पुलिस को बताया कि 23 अक्तूबर को गांव के विद्या प्रसाद ने उसकी बेटी पिंकी और बेटे सुमित से अपने खेत में काम करने के लिए कहा था।
दोनों के मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विद्या प्रसाद, किशोरी और किशोरी की बेटी ने मिलकर पिंकी व सुमित की पिटाई कर दी। बच्चों को बचाने पहुंची फूलमती को भी आरोपितों ने पीटा। सुमित के सिर में गंभीर चोट आई है। सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद