फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन ने गंवाई जान

Tue, 21 Nov 2017 12:02 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
कच्ची दीवार गिरने से हुई रामकुमार की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घुंघटेर थानाक्षेत्र के एक गांव में जहां कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई वहीं अन्य जगहों पर एक बालक की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से व अधेड़ की ट्रक की टक्कर से जान चली गई। मृतकों में एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन


घुंघटेर थानाक्षेत्र में रविवार की देर रात बेहटा मजरे कासगांव निवासी रामकुमार(39) पुत्र माधव प्रसाद पर घर की कच्ची दीवार के गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं देवा कोतवाली क्षेत्र के कुरखिला गांव में जमाल के खेत में गेहूं की बोवाई का काम ट्रैक्टर व रोटेवेटर से सोमवार दोपहर किया जा रहा था। इस दौरान खेत में ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से रितेश कुमार (10) पुत्र लल्लू गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक देशराज मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर असंद्रा थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर साइकिल से जा रहे 55 वर्षीय एक व्यक्ति को हैदरगढ़ मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव की पहचान कराना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सर पर ट्रक चढ़ने से मृतक का चेहरा कुचलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, हादसा करने वाले चालक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें