फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोप को चुनौती देने वाले हफीज भी हुए सपाई

Mon, 20 Nov 2017 11:58 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत व पूर्व चेयरमैन नगर पालिका हफीज भारती पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को बसपा के बागी, अरविंद कुमार सिंह गोप को चुनाैती देने वाले व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार के पति हफीज भारती, पूर्व सांसद मंत्री कमला प्रसाद रावत समेत जिले के कई बसपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सियासी उठापटक के पीछे एमएलसी राजेश यादव की भूमिका अहम बताई जाती है। इससे पार्टी के भीतर गुटबाजी और बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को विधान परिषद सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में बसपा प्रत्याशी के पति हफीज भारती, पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत, इनके पुत्र वेद प्रकाश रावत, इनकी पत्नी व पूर्व विधायक धर्मी रावत, मेराज प्रधान आदि कई नेता लखनऊ में जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि पार्टी की नीतियों व विकास कार्यों के प्रति लगाव को देखते हुए इन लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


सपा के कद्दावर नेता व विधानसभा नगर के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह गोप के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बसपा प्रत्याशी रहे हफीज भारती ने सपा का दामन थाम लिया। इससे पहले हाफिज नगर निकाय चुनाव में बसपा से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं। हाल में ही टिकट न मिलने से पार्टी से बगावत कर पत्नी को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतार दिया था। इस पर उन्हें बसपा से निष्कासित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें