फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइक सवारों को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो की मौत...एक की हालत नाजुक; अन्य हादसे में महिला की मौत

Fri, 18 Apr 2025 09:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार देर शाम लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें गलत दिशा से जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को कंटेनर ने रौंदा दिया। इसमें दो की मौत हो गई। जबकि, तीसरा गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी प्रिंस (20), अमित कुमार (19) व शिवा (15), देर शाम एक ही बाइक से वीरगांव में एक शादी समारोह में जा रहे थे। गांव से निकलकर तीनों लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पहुंचे तो गलत दिशा से अयोध्या की ओर बढ़ रहे थे। 

कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी

इस दौरान मोहम्मदपुर गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाने से सिर में गंभीर चोट आने से प्रिंस व अमित की मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से शिवा को तत्काल जिला अस्पताल भेजा।

कंटेनर ने महिला को रौंद दिया

वहीं, देर शाम ही जैदपुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी अनीता (38) के साथ साइकिल से सैदाबाद गांव जा रहे थे। सफदरगंज चौराहा पहुंचने के बाद राजेश साइकिल लेकर पत्नी के साथ सड़क पार कर रहे थे। इसी वक्त अयोध्या की ओर से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने अनीता को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कंटेनर कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें