फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गिरा पेड़, टूटे खंभे व तार, 400 गांवों में अंधेरा

Fri, 18 Apr 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज हवा व बारिश के चलते जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली के खंभे व तार टूट गए। मौके पर पहुंचे कर्मचारी जुटे रहे लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। शहर में पल्हरी उपकेंद्र में आई खराबी के चलते डेढ़ घंटे आठ मोहल्ले की बिजली बंद रही। करीब 297 गांवों में अंधेरा फैला है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम असंद्रा क्षेत्र में हैदरगढ़-रामसनेहीघाट मार्ग स्थित अकोहरी गांव के पास एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया जिससे बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूट गए। इससे करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

पावर कार्पोरेशन के कर्मचारी पेड़ हटाने में लगे रहे लेकिन देरशाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसके अलावा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से उचिटा, अरुई, आईमा, सैदपुर पोरई समेत करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर फतेहपुर क्षेत्र में पिंंडसावां चौराहे के समीप पेड़ गिरने से बिजली के खंभे व तार टूट गए। इससे जमुआ, भदरास, महोलिया, घुंघटेर, बाबागंज समेत करीब 80 गांवों की बिजली गुल हो गई। उधर सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में करोरा गांव के पास पेड़ गिरने से दो खंभे व बिजली के तार टूट गए। इससे डूडी, बाबापुरवा, दहिला, मेलारायगंज, पंजरौली, रमसहाय समेत 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

बदोसराय-सफदरगंज मार्ग पर मौलाबाद गांव के पास और कोटवाधाम में सरायदुनौली के पास पेड़ गिरने से बिजली के खंभे व तार टूट गए। इससे करीब 125 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। चौरी अलादादपुर व मऊ फीडर में खराबी के कारण 42 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है। अधीक्षण अभियंता राजबाता का कहना है कि सभी एक्सईन को निर्देश दिए गए हैं, काम चल रहा है, जहां जरूरत है वहां खंभे बदले जा रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें