फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किसान समेत तीन की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते दो दिनों में आधा दर्जन सड़क हादसे हुए। इसमें टिकैतनगर, मसौली व कोठी थाना क्षेत्रों में हुए हादसों ने किसान समेत तीन की जान ले ली। वहीं फतेहपुर बदोसरायं व सफदरगंज में हुई दुर्घटनाओं में घायल 10 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

पहला हादसा टिकैतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुआ। क्षेत्र के चिर्रा गांव निवासी किसान बैजनाथ (36) खेत में तैयार गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर घर जा रहा था। गांव के बाहर खजुरी पुलिया के पास गड्ढे में ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे किसान बैजनाथ दब गया। हादसे की सूचना पर ग्रामीण जब तक पहुंचकर उसे बाहर निकालते, उसकी सांसें थम चुकी थीं।
मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को बहराइच के मटेरा निवासी सचिन सिंह, बाबू सिंह व हरिनाम सिंह एक ही बाइक से ट्रिपलिंग कर बाराबंकी की ओर आ रहे थे। वह हेलमेट भी नहीं पहने थे।
विज्ञापन

इसी दौरान मसौली थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के पास सामने आ रही एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने हरिनाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सचिन व बाबू को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
उधर, सिद्धौर-देवीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मंगलवार को असंद्रा थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर निवासी रामकिशोर (46) सिद्धौर कस्बे से दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार कोठी थाना क्षेत्र के सरसा निवासी कन्हैया लाल ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आननफानन दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं कन्हैया लाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बदोसरायं थाना क्षेत्र में मंगलवार रात वैवाहिक समारोह में शामिल होकर मेलारायगंज निवासी राजकुमार अपनी पत्नी व बेटी के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दंपति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर चौकी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इसमें ट्रक का चालक हरदीप सिंह व क्लीनर रमनदीप घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया। यह ट्रक लुधियाना से पेपर का बंडल लादकर गुवाहाटी जा रहा था।
...जब बच्चे ने दौड़ा दी कार
फतेहपुर के पटेल चौराहे पर मंगलवार शाम एक कार आकर रुकी। कार चला रहा व्यक्ति नीचे उतरकर किसी काम से गया था। इस दौरान कार में बैठे बेटे ने चाभी लगी देखकर स्टार्ट की। पहले से गियर में होने के चलते कार सड़क पर दौड़ पड़ी। इससे सड़क किनारे खड़े अभिषेक, सलमान, श्यामा देवी, जगपाल व वन विभाग के सिपाही महेंद्र प्रताप को टक्कर मारते हुए कार एक खंभे से टकराने के बाद रुक गई। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। कार की चपेट में आकर घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें