फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में दो मजदूर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामनगर थाना क्षेत्र में गन्ना लदे ट्रक ने क्रय केंद्र के मजदूर को रौंदा दिया। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आए मजदूर की मौत हो गई। वहीं सफदरगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महादेवा संवाद के अनुुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के चंनापुर में गन्ना क्रय केंद्र है। यहां पर शुक्रवार की भोर गन्ना लेकर पहुंचे ट्रक ने छप्पर के नीचे सो रहे दिहाड़ी मजदूर सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाने के सोहरिया निवासी प्रहलाद चौहान (19) को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि पास में सो रहे आठ अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
कोटवासड़क संवाद के अनुसार, शुक्रवार की सुबह रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर मोहम्मदपुर कीरत के पास कच्ची ईंटें लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक तेल खत्म होने से बंद हो गई। जिस पर चालक ने जैदपुर थाना क्षेत्र के कटैया निवासी मजदूर सालिकराम (35) से ट्रैक्टर के इंजन में पंप प्रेस करने के लिए कहा। इसके बाद नीचे उतरा मजदूर पंप प्रेस कर रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। जिससे पहिये के नीचे दबकर सालिकराम की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर उधौली संवाद के अनुसार, सफदरगंज थाना क्षेत्र में लक्षबर बजहा के पास अयोध्या लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गांव के ही बुजुर्ग कामता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
बरात जा रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत
सफदरगंज। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह हादसा शुक्रवार की देर शाम सफदरगंज-बदोसरायं मार्ग पर परसा गांव के पास हुआ। जैदपुर थाना क्षेत्र के अतरौला निवासी अजय कुमार (30) और रिंकू (28) बाइक से मसौली थाना क्षेत्र के बांसा में बरात जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार टक्कर मारकर निकल गई। इस हादसे में बाइक से गिरकर अजय व रिंकू गंभीर रूप ये घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ अभिषेक तिवारी ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें