फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली पुलिस ने 2200 रुपये के छह जाली नोटाें के साथ बृहस्पतिवार शाम तीन युवकों को दबोच लिया। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति 20 हजार के असली नोटों के बदले इनको एक लाख रुपये के नकली नोट देता था। युवक इस काम में एक साल से लगे थे। इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह है।
विज्ञापन



दरियाबाद के एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने रामसनेहीघाट के पूरे हनुमंत सिंह गांव निवासी श्याम सिंह, भिटरिया निवासी सत्यम व भेंदुआ ब्रम्हनान गांव निवासी निखिल को गिरफ्तार किया। मुखबिर ने सूचना दी थी कि इन लोगों की ओर से बाजार में नकली नोटों को खपाया जा रहा है।


तीनों आरोपी 20 से 26 साल के हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति श्याम को 20 हजार असली नोटों के बदले में एक लाख के नकली नोट दे जाता था। संभवत: कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में लगी है। पुलिस ने बताया कि ये युवक करीब एक साल से नोटों को बाजार में खपा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें