फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की मौत मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर के बुढ़वल में शनिवार को संदिग्ध हालात में हुई शिक्षिका की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पिता ने दहेज में कार की मांग पूरी न कर पाने की वजह से बेटी को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन

गोंडा निवासी कालीप्रसाद के मुताबिक, आठ दिसंबर 2016 को बेटी वंदना सिंह (32) की शादी बुढ़वल के विनय सिंह के साथ रचाई थी। बेटी के विवाह में 15 लाख की नकदी के अलावा काफी दहेज भी दिया था लेकिन दमाद विनय सिंह, ससुर प्रताप सिंह व सास दहेज से संतुष्ट नहीं थे और लगातार कार की मांग करते रहते थे।
डिमांड पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया करते थे। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न कर पाने की वजह से दामाद, सास व ससुर ने बेटी की पिटाई के बाद हत्या कर दी है। सीओ दिनेश दुबे ने बताया कि पिता की तहरीर पर दामाद, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें