फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की टक्कर से वैन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लीबाराबंकी। जिले में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात भगौली रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक वैन रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इस बीच अचानक मालगाड़ी आ गई। ट्रेन को आता देख चालक वैन छोड़कर भाग निकला। ट्रेन की ठोकर से वैन क्षतिग्रस्त हो गयी।
विज्ञापन

हालांकि किसी के हताहत न होने से पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। जीआरपी ने वैन चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान करीब एक घंटा तक रेल मार्ग बाधित रहा। गनीमत रही कि कोई भी यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित कस्बा भगौली तीर्थ निवासी सहज राम मौर्य शनिवार की देर रात अपनी वैन से कानपुर से घर लौट रहा था। इसी बीच मालगाड़ी निकलने के कारण भगौली के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। बताते हैं क्रॉसिंग के बैरियर का लॉक टूटा पड़ा था।
विज्ञापन

यह देख सहज राम बैरियर उठाकर वैन आगे निकाल ले गया लेकिन रेलवे ट्रैक के बीच पहुंचते ही अचानक वैन बंद हो गई। वह वैन को वहां से निकालने की कोशिश करता, इससे पहले ही मालगाड़ी आ गई। ट्रेन आती देख सहज राम वैन से कूदकर भाग निकला। ट्रेन की ठोकर से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घंटे भर की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वैन को ट्रैक से दूर करवाया। इस दौरान करीब एक घंटा तक रेल मार्ग बाधित रहा। गनीमत रही कि समय न होने के चलते कोई भी यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
इसके बाद सूचना पाते ही मौके पर पहुंची रेलवे की तकनीकी टीम व आरपीएफ ने घटना की जांच करनी शुरू कर दी। जीआरपी बुढ़वल निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि गेटमैन ने गेट को बंद कर दिया था लेकिन वैन चालक गेट को ऊपर उठाकर जाने लगा और ट्रैक पर पहुंचते ही वैन बंद हो गईं जिससे यह हादसा हुआ है। बताया कि वैन चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है, चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात भगौली के पास वैन ट्रेन से टकरा गई थी। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वैन को रेल ट्रैक से हटवाया था। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें