फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश ने उड़ाई कई इलाकों की बिजली

विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा गांव में जामुन का पेड़ गिरने से टूटा विद्युत पोल। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में मंगलवार देर रात आई तेज आंधी-पानी से कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे व तार टूट गए। इसके चलते कई इलाकों की बिजली गुल रही। शहर क्षेत्र में बिजली ने पूरी रात छकाया। सबसे ज्यादा परेशानी शहरी इलाके में ही रही जहां पर करीब नौ घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शहर में ओबरी सब स्टेशन ओवरलोड के चलते बंद हो गया वहीं पल्हरी सब स्टेशन से निकली विद्युत लाइन मंझलेपुर के पास टूट गई। इलाकाई इंजीनियर रात में ही मंझलेपुर पहुंचे और तार दुुरुस्त कराया। लेकिन फिर भी फॉल्ट दूर नहीं हुआ। इंसुलेटर बदलने के बाद रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। ग्रामीण अंचलों के हालात तो और भी खराब रहे। कई गांवों की बिजली रात भर गुल रही।
आंधी-पानी में ओबरी सबस्टेशन पर फीडर ओवरलोड होने से लाइन ब्रेक डाउन में आ गई जिससे महर्षिनगर, जलालपुर, लखपेड़ाबाग, शिव बिहार कॉलोनी समेत पांच मोहल्लों की बिजली छह घंटे गुल रही। इससे करीब 10 हजार आबादी प्रभावित रही। सिविल लाइन फीडर पर लोड ट्रांसफर कर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

पल्हरी सबस्टेशन से निकली विद्युत लाइन पर मंझलेपुर के पास पेड़ की डाल गिरने से विद्युत तार टूट गया जिससे पीरबटावन, शिवाजी नगर, सरस्वती विहार, पटेल नगर, अशद नगर, वेदपुरम, दशहराबाग, कृष्णानगर, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, बड़ेल की बिजली गुल हो गई। तार जोड़ने के बाद भी लाइन दुरुस्त नहीं हुई।
देर रात मौके पर पहुंचे जेई सुनील मौर्या ने लाइन चेक कराई। इंसुलेटर पंक्चर पाए जाने पर बदलवाया गया। इसके बाद करीब छह घंटे बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब 20 हजार आबादी प्रभावित रही। बड़ेल पावर हाउस के हरख फीडर से जुड़े रसूलपुर, तमरसेपुर, ताहीपुर, पारादीपू, कमरावां समेत करीब 10 गांवों की बिजली बारिश के चलते गुल हो गई।
जेई एसडी मिश्र का कहना है कि कार्य चल रहा है। पोल दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। कोटवाधाम से कोटवा सड़क मार्ग पर खजुरी गांव के पास जामुन के पेड़ की डाल विद्युत तार पर गिरने से तीन गांवों की बिजली गुल हो गई। रामनगर क्षेत्र में मेन लाइन में फॉल्ट आने के कारण बिजली गुल हो गई।
मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब दो लाख आबादी प्रभावित रही। माती क्षेत्र में तेज हवा व बारिश के चलते एचटी लाइन का तार टूट गया। दुंदपुरवा सब स्टेशन के माती फीडर जुड़े करीब गांव की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित रही। बुधवार को करीब 16 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हुई।
छत से गिरकर गई महिला की जान
शहर के महुवारीपुरवा की रहने वाली लक्ष्मी (27) पत्नी अमित कुमार मंगलवार की रात आंधी के दौरान छत पर गई थी। इस दौरान टीनशेड सही करते समय वह अचानक छत से नीचे गिर गई इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के दो बच्चे है जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
बारिश व तेज हवा के चलते 14 बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। विद्युत फॉल्ट दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी गई है। एसडीओ और जेई को सतत मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- आरके मिश्र, अधिशासी अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें