फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 03 Dec 2015 10:39 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण का चुनाव जिले के हैदरगढ, त्रिवेदीगंज व सिद्धौर ब्लॉक में होगा। शुक्रवार को इन ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

तीसरे चरण का चुनाव जिले के तीन ब्लॉकों हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज व सिद्धौर में होगा। तीसरे चरण में ग्राम प्रधान के 234 पदों के लिए 1778 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इसको लेकर 679 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। शुक्रवार को इन तीनों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। इसके अलावा इन ब्लॉकों में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनात की गई है। पहले चरण में एक दो स्थानों पर हुए बवाल से सबक लेते हुए जिलाधिकारी ने इस बार कड़ा रुख अपनाया है। तीसरे चरण के लिए तैनात किए गए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारियों को बराबर का जिम्मेदार बनाया गया है।
विज्ञापन


पहले व दूसरे चरण में जो कमियां रह गई थी इस बार उन कमियों को पहले से ही दूर किए जाने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया है कि वह अपनी मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को रवाना कराए और यह भी सुनिश्चित कर लें कि जितने कर्मचारी पोलिंग पार्टी के साथ लगाए है वह पूरे हैं कि नहीं। पोलिंग पार्टी पूरी होने के बाद ही उसे मतदेय स्थल के लिए रवाना किया जाए।

तीसरे चरण के मतदान पर एक नजर
ब्लाक का नाम प्रधान          पद              उम्मीदवार     मतदान स्थल        मतदाता
हैदरगढ़                      72                566                  204                      136704
त्रिवेदीगंज                  66                506                  193                       133667
सिद्धौर                        96                706                  282                       160644

तीसरे चरण का चुनाव पांच दिसंबर को जिले के तीन ब्लॉकों हैदरगढ, त्रिवेदीगंज व सिद्धौर में होगा। इसके लिए शुु्रवार को इन सभी ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। इसको लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए उनकी जवाबदेही तय की गई है।
विज्ञापन

- योगेश्वर राम मिश्र, जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें