फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक प्रधान के साथ चार बीडीसी के पद होंगे कम

Thu, 24 Jul 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। प्रस्तावित पंचायत चुनाव में हैदरगढ़ ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत व चार क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद कम हो जाएंगे। वहीं जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए नए सिरे से परिसीमन कर चुनावी क्षेत्र तय किया जाएगा। सुबेहा नगर पंचायत क्षेत्र के विस्तार में चार ग्राम पंचायतों का आंशिक विलय होने पर इनकी आबादी एक हजार से कम हो जाएगी। इससे एक ग्राम पंचायत का विलय समीप की दूसरी पंचायत में होना भी तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक हैदगरढ़ में पांच साल पहले 72 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए गए थे। नगर पंचायत सुबेहा सीमा विस्तार में खानपुर, पलिया, थलवारा व मोहीउद्दीन सराय का आंशिक विलय हो गया। आगामी पंचायत चुनाव के परिसीमन में मोहीउद्दीन सराय की कुल 1321 आबादी में 699 शहरी क्षेत्र में शामिल हो गई है, शेष आबादी एक हजार से कम होने से ग्राम पंचायत का अस्तित्व समाप्त हो गया। अब शेष 622 आबादी को निकट की ग्राम पंचायत रेहुरा में शामिल किया जाएगा। खानपुर में 2133, पलिया में 1769 व थलवारा में 3491 आबादी शेष होने से यह पंचायतें कायम बनी रहेंगी। चारों ग्राम पंचायतों के चार क्षेत्र पंचायत सदस्य से जुड़े इलाके शहरी सीमा में जाने से बीडीसी सीटों की संख्या भी 93 से घट कर 89 हो जाएगी। एडीओ पंचायत विजय कुमार सैनी ने बताया ब्लॉक से पहले ही आबादी का डेटा भेजा जा चुका है। परिसीमन की सूची जिले से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें