फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ...तो निजी अस्पताल से मृत हालत में युवक को भेजा सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर। कस्बा जैदपुर में शनिवार को एक निजी अस्पताल में तीन घंटे तक भर्ती रखने के बाद युवक को गंभीर दशा में जबरन सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था। जैदपुर सीएचसी पहुंचने पर युवक को मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव घर पहुंचा तो भाकियू के कार्यकर्ताओं ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जैदपुर के लसोरवा गांव निवासी चंद्रभान (30) को तेज बुखार होने पर परिजनों ने मोहल्ला इस्लामनगर में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक के छोटे भाई दिवाकर ने पुलिस को बताया कि इलाज के दौरान निजी अस्पताल में भाई की हालत बिगड़ने पर दस मिनट तक पीसीआर देने में समय लग गया। फिर कर्मचारियों ने दबाव बनाकर जबरन सरकारी अस्पताल भेज दिया। सीएचसी जैदपुर में इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. दिवेश कुमार पटेल ने बताया कि आधा घंटे पहले ही मृत्यु हो चुकी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो भाकियू के तहसील अध्यक्ष शिव नारायण सिंह वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अल्ताफ आदि ने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें