फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़ कर 51 पेटी शराब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के अमोली कला में चोरों ने देशी शराब ठेके का शटर तोड़कर मंगलवार रात करीब 1.60 लाख रुपये कीमत की 51 पेटी शराब पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह दुकान का शटर टूटा देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

अम्बरीश कुमार के नाम अमोली चौराहे पर ही देसी शराब की दुकान है। अम्बरीश ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार रात नौ बजे उनका सेल्समैन दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा दुकान का शटर टूटा पड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने दुकान जाकर देखा तो वहां 92 में महज 41 पेटी शराब ही बची थी।
जबकि तकरीबन 1.60 लाख रुपये के कीमत की 51 पेटी शराब चोर चोरी कर ली गई थी। इसके बाद आबकारी इंस्पेक्टर ओपी मिश्रा ने भी दुकान पहुंचकर जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक रामनगर रामचंद्र सरोज ने बताया कि शराब की दुकान से चोरी की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरो को पकड़ा जाएगा। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें