फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ समेत चार और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर ब्लॉक में तैनात एडीओ आईएसबी समेत चार और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इन सभी पर चिकित्सकों द्वारा नजर रखी जा रही है। वहीं शासन स्तर से कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है लेकिन बुधवार को इसका शहर में कहीं पर भी अनुपालन होता दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

रामनगर ब्लॉक में तैनात एडीओ आईएसबी समेत चार और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एडीओ ने बताया कि पिछले कई दिनों से तकलीफ होने पर मंगलवार को जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हमने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। वहीं हमारे संपर्क में जो लोग आए हैं उनसे अपील की जाती है कि वह लोग भी अपनी जांच अवश्य करा लें। इसके अलावा बुधवार का देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार बंकी के ताहीपुर, सूरतगंज के मोहम्मदपुर खाला और पूरेडलई के धधवारा में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है तथा इन पर नजर रखने के लिए चिकित्सकों की टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिले में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए शासन ने नए सिरे से गाइड लाइन जारी कर दी है लेकिन शहर में इसका अनुपालन होता कहीं पर नहीं दिखाई दिया। लोग न तो मास्क ही लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने जिले में चार और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

606 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को जिले में 1800 को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से 606 लोगों ने अस्पतालों में पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। इन लोगों ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही सबसे सुरक्षित माध्यम है इसलिए सभी को कोरोना का टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें